आगरालीक्स…वॉलीबॉल के जोनल ट्रायल में सेंट जॉन पॉल स्कूल और क्राइस्ट द किंग इंटर कॉलेज का दबदबा, आईसीएसई के 100 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
आगरा के सेंट जॉन पॉल स्कूल, फतेहाबाद में 31 जुलाई 2024 को सीआईएससीई वॉलीबॉल जोनल ट्रायल मैच आयोजित किए गए। इसमें आईसीएसई के 100 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। सुबह 8:30 बजे मुख्य अतिथि एनजीओ हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की अध्यक्ष सुमन सुराना के साथ ही स्कूल के प्रिंसिपल, फादर लॉरेंस वी. राजा ने प्रतियोगिता की शुरूआत कराई।
प्रतियोगिता में छह आईसीएसई स्कूलों के लगभग 100 छात्रों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के छात्रों ने जीत के लिए दमखम दिखाया। अंडर—14 और अंडर-17 वर्ग में सेंट जॉन पॉल स्कूल, फतेहाबाद और अंडर—19 वर्ग में क्राइस्ट द किंग इंटर कॉलेज, टूंडला ने विजेता खिताब अपने नाम किए।