नईदिल्लीलीक्स… ओडिशा के बाद अब पश्चिमी बंगाल में आज सुबह मालगाड़ियों के बीच भिड़ंत। एक दूसरे के ऊपर चढ़े वैगन। 12 डिब्बे पटरी से उतरे।
पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा मे हादसा

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में यह रेल हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसके बाद 12 डिब्बे पटरी से उतर गए।
सुबह चार बजे हादास, दोनों के चालक घायल
घटना आज सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। अभी तक आई रिपोर्ट के अनुसार, मालगाड़ी के ड्राइवर के घायल होने की पुष्टि हुई है।
दोनों मालगाड़ी खाली थींष ट्रेन रूट प्रभावित दोनों मालगाड़ियों में कोई सामान नहीं लदा था। हालांकि हादसे की वजह से आद्रा मंडल ट्रेन रूट ज़रूर प्रभावित हुआ है।