Agra News: Annakoot Mahotsav celebrated at Khatu Shyam Ji Mandir, Jeoni Mandi Agra…#agranews
आगरालीक्स…आगरा में जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम जी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव पर उमड़ी आस्था. गिर्राज जी के जयकारों से गूंज उठा पूरा परिसर
आकर्षक पोशाक और मेवाओं से सजे श्रीगिर्राज जी महाराज। दोनों हाथ ऊपर उठाए श्री गिरिराज महाराज के जयकारे और भक्ति में डूबे भक्तजन। श्री गिरिराज जी सेवा मंडल द्वारा जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम जी मंदिर में आयोजित अन्नकूट महोत्सव में कुछ ऐसा ही भक्तिमय वातावरण था। जहां सभी सदस्यों ने भक्ति-भाव से गिरिराज जी महाराज की पूजा अर्चना कर परिक्रमा लगाई और अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया।
बल्केश्वर महादेव मंदिर के महन्त कपिल नागर जी व संस्थापक नितेश अग्रवाल ने गोवर्धन महाराज का विधि विधान से खील बताशे से पूजन कर आरती की। सभी सदस्यों ने गोवर्धन महाराज के जयकारों संग परिक्रमा लगाई और प्रसाद ग्रहण किया। संस्थापक नितेश अग्रवाल ने बताया कि बताया कि हर वर्ष की तरह अन्नकूट महोत्सव के साथ गोवर्धन में 26 दिसम्बर को आयोजित होने वाले छप्पन भोग महोत्सव की तैयारियों का भी शुभारम्भ हो गया। इस अवसर पर बैठक आयोजित कर छप्पन भोग महोत्सव की रूपरेखा तैयार कर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी। कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष रविन्द्र गोयल, विजय अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, अजय सिंघल, अंकुर अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, कुलभूषण गुप्ता, विकास जैन, चंद्रमोहन बंसल, संतोष मित्तल, विशाल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।