आगरालीक्स…आगरा के गायत्री पब्लिक स्कूल में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाया गया वार्षिकोत्सव, मेधावी छात्र/छात्राओं को किया गया सम्मानित
आगरा के गायत्री पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव एवं मेधावी छात्र/छात्राओं के पुरसकार वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ फाउंडर प्रेसीडेंट राधारानी शर्मा, वाइस प्रेसीडेंट शिवानी चतुर्वेदी, प्रबंधक प्रद्युम्न चतुर्वेदी, निदेशिका रंजनी मेनन चतुर्वेदी ने किया. चीफ गेस्ट के रूप में मिनिस्टर योगेंद्र उपाध्याय, एसपी सिटी विकास कुमार और डॉ. रंजना बंसल रहीं. प्रिंसिपल मोनिका सिंह, उप प्रधानाचार्या रिंकू जैन और बीना उपाध्याय, सेकेंड्री इंचार्ज गुंजन शर्मा, पूर्णिमा सिंह एवं देव कुमार अधिकारी, प्राइमरी इंचार्ज वर्षा गुप्ता, प्री प्राइमरी इंचार्ज आरती श्रीवास्तव द्वारा परमपूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि व दीप प्रज्जवलन कर किया गया.
कार्यक्र्म का संचालन छात्र प्रतीक शर्मा और छात्रा सोनाक्षी शर्मा ने किया. हेड बॉय स्वर्णिम कौशिक एवं हेड गर्ल गौरी वर्मा ने स्वागत भाषण दिया. स्टूडेंट दीक्षा कुकरेजा, सोम्या ग्हार, गीतांशी सिंह एवं व्याख्या शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की. पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन छात्र मुदित कुलश्रेष्ठ, मो. कामरान, स्तुति कुलश्रेष्ठ एवं शुभी वशिष्ठ ने किया. कार्यक्र्म का विषय आजादी का अमृत महोत्सव था जिसमें भारत की आजादी के 75 वर्षों की उपलब्धियों को चित्रित करते हुए विद्यार्थियों ने अद्भुत प्रसतुतियां दीं.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में कहा कि आज स्टूडेंट्स द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव की कलात्मक प्रस्तुति प्रशंसनीय थीं. उनहोंने छात्रों को उनके बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं. अंत में छात्र आदित्य चौहान और छात्रा भाव्या सिंह ने वोट आफ थैंक्स द्वारा सभी का आभार प्रकट किया.