आगरालीक्स…आगरा में कहां जाम लगा हुआ है और कहां रास्ता क्लियर है, इसका अपडेट मिल सकेगा mappls app पर..आगरा पुलिस ने जारी किया एप
आगरा में इस समय हर जगह जाम की स्थिति बनी हुई है. हाइवे हो या फिर एमजी रोड, मुख्य मार्ग हों या फिर शहर के बाजार, आप जहां भी जाएंगे वहां आपको जाम मिल जाएगा. कहीं—कहीं तो जाम की विकट स्थिति होती है, जहां से निकलना किसी चुनौती से कम नहीं होता. शहर के पुराने बाजार में तो आज यही स्थिति देखने को मिली. सिंधी बाजार हो या फिर किनारी बाजार, रावतपाड़ा हो या फिर दरेसी, सुभाष बाजार हो या फिर बिजलीघर…हर ओर जाम ही जाम नजर आया. ऐसे में अगर आप जाम से बचना चाहते हैं तो अपने मोबाइल को खोलिए और उस पर mappls app डाउनलोड करके आप आगरा में जाम की स्थिति का आसानी से पता लगा सकते हैं. एप पर आपको इसकी जानकारी मिल सकेगी कि कहां जाम लगा हुआ है और कहां जाम नहीं है.
आगरा की यातायात पुलिस द्वारा इस mappls app के संबंध में जानकारी दी गई है. इसको लेकर यातायात पुलिस ने ट्वीट भी किया है, जिसमें कहा गया है कि आगरा महानगर में MAPPLS ऐप बनेगा आपके रास्ते का साथी,ट्रैफिक का अलर्ट मिलेगा MAPPLS ऐप पर। प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mmi.male
@Agratraffic
बाजारो में रूट डायवर्जन जारी