आगरालीक्स…आगरा के सेंट मेरीज चर्च का वार्षिकोत्सव शुरू. चर्च में की गई विशेष प्रार्थना. 10 सितंबर को सौ वर्ष पूर्ण कर रहा चर्च
आगरा के प्रतापुपरा स्थित सेंट मेरीज चर्च का वार्षिकोत्सव आज शाम से नौ दिवसीय प्रार्थना पांरपरिक और उल्लास के साथ शुरू हो गया है. इस अवसर पर विशिष्ट पुराहित फादर भास्कर जेसुराज ने प्रधान पुोहित फादर जोसफ डाबरे सहित दस पुरोहितों के साथ मुख्य पूजा संपन्न कराई. विशाल संख्या में नगर के विभिन्न गिरजाघरों व संस्थाओं के लोगों ने भाग लेकर कल्याणकारी व चमत्कार करने वाली माता मरियम से प्रार्थना की. प्रार्थना से पहले प्रतीकात्म्क रूप से माता के झंडे का ध्वजारोहण किया गया.

आगरा महाधर्मप्रांत के आध्यात्मिक निर्देशक फादर मून लाजरस ने बताया कि इस वर्ष सेंट मेरीज चर्च अपनी स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण कर रहा है. आगामी चार सितंबर को सभी वृद्ध और बीमार लोगों के लिए विशेष प्रार्थना की जाएगी. वार्षिकोत्सव 10 सितंबर को मनाया जाएगा. आगरा के महाधर्माध्यक्ष डॉ. राफी मंजलि मुख्य अतिथि होंगे. वे मुख्य पूजा संपन्न कराएंगे.इसके बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी. मीडिया प्रभारी डेनिस सिल्वेरा ने बताया कि प्रतिदिन शाम प्रार्थना साढ़े पांच बजे आरंभ होगी. प्रार्थना के बाद सभी के लिए लंगर की व्यवस्था है.