आगरालीक्स…आगरा में एक और मॉल खुलने के लिए हो रहा तैयार. तेजी से चल रहा काम… डी मार्ट के बाद दिवाली पर मिल सकती शहर को नई सौगात…
आगरा में मॉल कल्चर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे रिटेल सेक्टर के लिए नई जगह की मांग बढ़ रही है, क्योंकि मॉल्स केवल खरीदारी के स्थान नहीं, बल्कि मनोरंजन और खानपान के केंद्र भी बन गए हैं. शहरीकरण और बढ़ती डिस्पोजेबल आय इस वृद्धि के पीछे के मुख्य कारण हैं. आगरावासियों को जल्द ही एक नया मॉल मिलने जा रहा है. शहर के एमजी रोड पर स्थित अंजना सिनेमा की जगह इस मॉल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि दिवाली से पहले यहां कई दुकानों व शोरूमों का उद्घाट भी हो सकता है. हालांकि इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. फिर भी जिस तेजी से इसके निर्माण का कार्य चल रहा है, उस वजह से यह काफी प्रभावी मॉल साबित होगा.एमजी रोड पर होगा सबसे खास
आगरा के एमजी रोड पर शोरूम्स ही सबसे अधिक हैं. लेकिल अंजना टॉकीज की जगह निर्मित हो रहा यह मॉल शहर की लाइफलाइन का सबसे बड़ा आकर्षण होगा. कई बड़ी कॉरपोरेट सेक्टर्स ने यहां बुकिंग के लिए एप्लाई भी कर दिया है.
आगरा की दिल्ली गेट प्रोफेसर कॉलोनी के पास हाल ही में डीमार्ट शुरू हुआ है. डीमार्ट में शॉपिंग के लिए लोग अच्छी खासी संख्या में पहुंच रहे हैं. इसका एक कारण ये है कि क्योंकि यह शहर के बीचोंबीच में स्थित है. बाकी जितने भी स्टोर्स हैं वो शहर के बाहर हाइवे पर और फतेहाबाद रोड पर ज्यादातर स्थित हैं.