आगरालीक्स…आगरा के व्यापारियों से अपील—दुकानों के बाहर न करें अतिक्रमण. मंटोला में सिटी मजिस्ट्रेट ने किया अतिक्रमण को लेकर निरीक्षण
आज अतिक्रमण हटाने से पहले बाजारों में निरीक्षण को लेकर थाना मंटोला में सिटी मजिस्ट्रेट ने किया अतिक्रमण कें संदर्भ में निरीक्षण किया. साथ में सीओ छता और नगर निगम के अधिकारी भी थे. सबका रवैया व्यापारियों के प्रति सहयोगात्मक रहा. कहीं भी कोई तोड़ फोड़ नहीं की गयी है. केवल एक प्लास्टिक विक्रेता के यहाँ से प्लास्टिक बरामद होने पर जुर्माना वसूला गया. उसके लिये प्रशासन को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है. जिनके पक्के छज्जे शटर के ऊपर थे उन्हें हटाया गया है जो कि पहले से तय था कि फोल्डिंग पर्दे को जरूरत पर सीमित खोले फिर बंद करदे.

आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने आगरा के समस्त दुकानदारों भाईयों से अपील की है कि दुकानों के बाहर कोई भी किसी तरह का माल ना रखें. नालियों के ऊपर लगने वाले फोल्डिंग लोहे के सटैंडों को केवल उतरने चढ़ने के लिये इस्तेमाल करें. शटर के ऊपर फोल्डिंग पर्दे को सीमित खोलें. दुकानों के बाहर कम से कम वाहन दबाकर लगायें. अगर आप प्रशासन को सहयोग करेंगे तो प्रशासन भी आपका सम्मान करेगा. अपील करने वालों में टी एन अग्रवाल, कन्हैया लाल राठौड़, नितेश अग्रवाल, जय पुरसनानी, अशोक मंगवानी, संदीप गुप्ता, राकेश बंसल, राजेश अग्रवाल, तरूनसिंह आदि रहे.