आगरालीक्स…आगरा में भाजपाइयों ने शुरू की टिफिन बैठक. सभी कार्यकर्ता अपना—अपना टिफिन लेकर पहुंचे बैठक में…
आगरा में बुधवार को भाजपाइयों ने टिफिन बैठक की. भाजपा की ओर से शुरू की गई इस नई पहल में बुधवार को सभी कार्यकर्ता अपना—अपना टिफिन लेकर बैठक् में भाग लेने के लिए पहुंचे. इस बैठक् को किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजकुमार चाहर ने टिफिन बैठक का नाम दिया. बैठक में किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ओर वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक में भाजपा की नीतियों को किसानों तक पहुंचाने के लिए आपस में चर्चा की गई.

इस मामले में सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि यह कोई नई परंपरा नहीं है, बल्कि देश में पीएम मोदी की ओर से की गई एक पहल है. पीएम मोदी गुजरात में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के दौरान इस तरह की छोटी—छोटी बैठक किया करते थे. वैसे ही यह बैठक है. बैठक खत्म होने के साथ सभी सामूहिक रूप से भोजन करते हैं. राजकुमार चाहर ने बताया कि आज उसी प्रणाली को किसान मोर्चा दोहरा रहा है. सांसद ने बताया कि बैठक् के माध्यम से किसानों के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा और योजनाओं पर रणनीति तेयार की जाएगी.