Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News : Application invited for STPI Centre Agra #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Application invited for STPI Centre Agra #agra

219

आगरालीक्स …आगरा में आईटी सेक्टर में स्टार्ट अप शुरू करने वाले युवाओं के लिए अच्छा मौका, आगरा में नवनिर्मित सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) में में स्टार्ट अप शुरू करने के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं।
आगरा में शास्त्रीपुरम में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) का सेंटर बना है।


एसटीपीआई के अपर निदेशक बृजेश कुमार ने कहा कि एसटीपीआई का विधिवत उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी भी समय कर सकते हैं। केन्द्र पूरी तरह तैयार है। आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। यह केन्द्र प्लग एंड प्ले के आधार पर संचालित होगा। उन्होंने अतिथियों और छात्रों को प्रस्तुति देकर योजनाओं को समझाया। उन्होंने बताया कि आगरा में एसटीपीआई केन्द्र की स्थापना में नेशनल चैम्बर की अहम भूमिका रही है। इसमें विशेष रुप से चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने विभिन्न स्तरों पर वर्षों से प्रयास किये। और आज इस केन्द्र की स्थापना का श्रेय उन्हें जाता है।
मुख्य अतिथि डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो आशु रानी ने कहा कि एसटीपीआई छात्रों की प्रतिभा निखारने का एक उपयुक्त स्थान है। हरेक क्षेत्र में आईटी की आवश्यकता है। एसटीपीआई के सहयोग से छात्र अपने विचारों को पंख दे सकते हैं। कार्यक्रम में आईईटी खंदारी के छात्र छात्राएं शामिल हुए।
विशिष्ट अतिथि श्रीमती आरुषि मिश्रा (आई अफ एस अधिकारी), डीएफओ (वाइल्ड लाइफ) ने कहा कि बच्चे प्रकृति से सम्बन्धित अपने विचारों को साकार कर सकते हैं। इसमें आईटी सेक्टर अहम भूमिका अदा कर सकता है। वे खुद आईआईटीएन हैं। एसटीपीआई सेंटर आगरा में तैनात उप निदेशक प्रकाश कुमार ने बताया कि वे इस सेन्टर पर उपलब्ध रहेंगे और कोई भी आकर अपनी समस्या का निवारण कर सकता है। उन्होंने अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर कमेटी के कोऑर्डिनेटर सचिन सारस्वत द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन नेशनल चैम्बर के आईटी प्रकोष्ठ के कोऑर्डिनेटर मयंक मित्तल द्वारा किया गया।
बैठक में नेशनल चैम्बर के पूर्वअध्यक्ष एवं जनसम्पर्क व समन्वय प्रकोष्ठ के चेयरमैन मनीष अग्रवाल, आईटी प्रकोष्ठ के कोऑर्डिनेटर मयंक मित्तल, प्रोग्राम कार्डिनेटर कमेटी के कोऑर्डिनेटर सचिन सारस्वत, विश्विधालय जनसम्पर्क अधिकारी पूजा सक्सेना, आईईटी खंदारी कैम्पस से इंजी. प्रशान्त महर्षि, इंजी. शिखी अग्रवाल, डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. रतना पांडेय, इंजी. आलोक कटियार आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

बिगलीक्स

Agra MLC Election Result Live: SP Candidate for Teacher Dr. Akash Agarwal claim leading towards to victory…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी शिक्षक खंड की दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद नतीजे...

बिगलीक्स

MLC Agra Election : SP Candidate Aakash Agarwal leading

आगरालीक्स… आगरा एमएलसी शिक्षक खंड के चुनाव में जानें कौन चल रहा...

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

error: Content is protected !!