आगरालीक्स…आईटीआई बल्केश्वर में 30 नवंबर को अप्रेन्टिशिप मेला. इलैक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वैल्डर, इलैक्ट्रोनिक्स मैकेनिक आदि के पास बच्चों का चयन करेंगी ये कंपनियां
नोडल अधिकारी/प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने अवगत कराया है कि राजकीय आईटीआई बल्केश्वर, परिसर में 30 नवंबर को अप्रेन्टिशिप मेले का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जा रहा है। मेले में अप्रेन्टिसशिप के लिए ऐसे प्रशिक्षार्थी जिन्होने राजकीय/निजी आई०टी०आई० से इलैक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, मैके० डीजल, वैल्डर, इलैक्ट्रोनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल, इन्स्ट्रूमेन्ट मैकेनिक, पेन्टर, व्यवसाय में परीक्षा उत्तीर्ण की हो, एवं 10वीं व 12वीं उत्तीर्ण हो, अप्रेन्टिसशिप हेतु शिशिक्षु मेले में सम्मिलित हो सकते हैं।
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि इस मेले में Agra Machine Tools, DVVNL, Amber Group, Ashok Auto Sales, Arvind Motors प्रशिक्षार्थियों के चयन हेतु अप्रेन्टिसशिप मेले में आमंत्रित है। मेले में चयन लिखित व साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा।