Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Ashish Sharma becomes minister in Agra Vyapaar Mandal, happiness among drug traders…#agranews
आगरा

Agra News: Ashish Sharma becomes minister in Agra Vyapaar Mandal, happiness among drug traders…#agranews

135

आगरालीक्स…आगरा व्यापार मंडल में मंत्री बने आशीष शर्मा. इन लोगों को भी मिला मंत्री पद की जिम्मेदारी. व्यापारियों के हित में काम करने के लिया संकल्प

आगरा व्यापार मंडल ने अपनी कार्यकारिणी में नये सदस्यों को शामिल किया है. व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, महामंत्री अशोक जैसवानी ने नये मंत्रियों को उनकी निष्ठा ईमानदारी और कार्यशैली से प्रभावित होकर अपनी टीम में शामिल किया है.

ये लोग हुए कार्यकारिणी में शामिल
1- आशीष शर्मा, अध्यक्ष आगरा महानगर कैमिस्ट एसोसिएशन को मंत्री बनाया है।
2- अमित गुप्ता अध्यक्ष, छता बाजार कचहरी घाट वनस्पति ऐसोसिएशन को भी मंत्री बनाया गया है।
3 – देवेंदर अग्रवाल अध्यक्ष आयुर्वेदिक ऐसोसिएशन को आगरा व्यापार मंडल के कार्यालय की उचित रखरखाव व बढ़िया व्यवस्था से प्रभावित होकर कार्यालय मंत्री बनाया गया है।

आशीष शर्मा के मंत्री बनने से दवा व्यापारी खुश
दवा व्यापारी बंधुओ एवं पदाधिकारीगण आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन (पंजी) ने रिलायंस कैमिस्ट संत सूरी सिंह मार्किट में आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन (पंजी) के अध्यक्ष आशीष शर्मा को आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल व महामंत्री अशोक एवम् समस्त पदाधिकारियों की सहमति से मंत्री पद पर मनोनीत किया गया है. इस निर्णय पर समस्त दवा व्यापारी हर्ष व्यक्त किया है. नवनियुक्त मंत्री आशीष शर्मा का स्वागत आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीतेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी, संदीप गुप्ता, योगेश रखवानी, राजीव गुप्ता, अशोक लालवानी, राजेश अग्रवाल, अमित गुप्ता, देवेंदर अग्रवाल और समस्त दवा व्यापारीयों की ओर से किया गया.

अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने व्यापार मंडल की उपलब्धि और कार्यशैली को दवा व्यापारियों के समक्ष रखा. कोषाध्यक्ष नीतेश अग्रवाल ने करोना काल में व्यापार मंडल के किए कार्य के विषय में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय प्रुसनानी ने आने वाले ब्लड़ डोनेशन कैम्प में दवा व्यापारियों को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आवाहन किया. आगरा महानगर केमिस्ट एसो के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष गिरधारी लाल भगत्यानी ने आशीष शर्मा को मंत्री पद पर नियुक्त करने पर व्यापार मंडल का अभिनंदन किया. चेयरमैन संजय चौरसिया ने व्यापार मंडल से संस्था से जुड़ कर संस्था को आगे ले जाने का आश्वासन दिया. महामंत्री अश्वनी श्रीवास्तव ने सभी दवा व्यापारियों का परिचय व्यापार मंडल की समस्त टीम से करवाया.

इस अवसर पर दवा व्यापार से संरक्षक प्रमोद गुप्ता, चन्द्र प्रकाश आहूजा, कपूर चंद अग्रवाल, वेद प्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, मनोज कलवानी, हरविंदर सिंह, राजीव तनेजा, रोहतास सिंह, गिरीश अग्रवाल, पंकज बंसल, पवन शर्मा, मोनू, संजय, धीरज आदि उपस्थित रहे .

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Metro: Preparations for high-speed trial from Mankameshwar to ISBT in full swing…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो ट्रेन का मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक होगा हाईस्पीड में...

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!