आगरालीक्स…आगरा की आशु मित्तल को मिला स्वच्छता और पर्यावरण में योगदान के लिए सम्मान…स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम में की गईं सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस समारोह आज नगर निगम कार्यालय में धूमधाम के साथ मनाया गया और इस दौरान स्वच्छ सर्वेक्षण में ताजनगरी की अच्छी रैंकिंग आने पर खुशी जाहिर की गई और स्वच्छता व पर्यावरण के प्रयास में शामिल लोगों को सम्मानित किया गया.

इसी क्रम में लायंस क्लब आगरा प्रयास की आशु मित्तल को नगर निगम में ध्वजारोहण समारोह के दौरान आगरा के महापौर और नगर आयुक्त द्वारा सम्मानित और पुरस्कृत किया गया. यह सम्मान “स्वच्छ सर्वेक्षण” पहल के तहत पर्यावरणीय स्थिरता की दिशा में उनके निरंतर योगदान और निरंतर प्रयासों के सम्मान में दिया गया.