आगरालीक्स…आगरा कॉलेज प्रशासन द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई. एक प्रोफेसर को किया निलंबित. जानें पूरा मामला
आगरा कॉलेज में प्रिंसिपल डॉ. अनुराग शुक्ला और शिक्षकों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. कॉलेज में काफी दिनों तक शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन भी दिया. अभी यह मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि आगरा कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर सीके गौतम को निलंबित कर दिया गया है. इन्हें जिलाधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है.

परीक्षा में सहयोग न करने पर किया निलंबित
आगरा कॉलेज प्रबंध समिति ने एसोसिएट प्रोफेसर सीके गौतम पर परीक्षा में सहयोग न करने सहित अन्य आरोप लगाते हुए निलंबित किया है. उन्हें जिलाधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है.