आगरालीक्स…. Agra News: आगरा में मरीजों की सर्जरी करने में व्यस्त रहने वाले डॉक्टर बैडमिंटन खेलेंगे, तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, रक्तदान के साथ ही पौधारोपण करेंगे। ( Agra News: Association of Surgeons Of Agra Celebrate Surgeons Week in Agra#Agra )
हर वर्ष देश भर में सर्जन्स वीक मनाया जाता है। एसोसिएशन आफ सर्जन्स आफ आगरा द्वारा सर्जन्स वीक में नौ जून से 15 जून तक खेलकूद प्रतियोगिता, चिकित्सा शिविर सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सर्जन्स वीक के तहत एसएन की ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा, डॉक्टर रक्तदान करेंगे और संदेश देंगे कि हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। जिससे जरूरतमद मरीजों के इलाज में खून की कमी आड़े ना आए। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश ने कहा कि चिकित्सा शिविर में लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए भी जागरूक किया जाएगा। जीवनशैली में बदलाव से भी कई बीमारियों से बचा जा सकता है। एएसआई के कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. समीर कुमार ने बताया कि चाय पर चर्चा की जाएगी। एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि सर्जन्स वीक की शुरूआत पौधारोपण के साथ ही गई है। पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए। खेलकूद प्रतियोगिताओं में सर्जन्स हिस्सा लेंगे, समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा। सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत लवानियां ने बताया कि शहर भर के सर्जन्स इसमें शामिल होंगे। एक अलग तरह का अनुभव होगा। आईएमए आगरा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रविंद्र मोहन पचौरी, डॉ. एचएल राजपूत, डॉ. सुरेंद्र पाठक, डॉ. अनुभव गोयल, डॉ. करन रावत, डॉ. मयंक जैन, डॉ. संदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
नौ जून पौधारोपण
10 जून बैडमिंटन और टैबल टेनिस प्रतियोगिता
11 जून तैराकी
12 जून चिकित्सा शिविर
13 जून चाय पर चर्चा
14 जून वॉकाथॉन और रक्तदान शिविर
15 जून सांस्कृतिक कार्यक्रम