नईदिल्लीलीक्स …इंदौर से मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की हत्या उसकी पत्नी सोनम ने ही कराई थी, यूपी के एक ढाबे पर मिली सोनम। मेघायल के सीएम ने किया टवीट। ( Raja Raghubanshi Murder Case: 3 assailants who are from Madhya Pradesh have been arrested, female has surrendered#Agra )
इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी ( 24 ) की सोनम रघुवंशी के साथ शादी हुई थी, शादी के बाद 21 मई को मेघालय पहुंचे थे, वहां बालादी गेस्ट हाउस में ठहरे और, 22 मई को स्कूटी किराए पर लेकर चले गए। शिपारा में होमस्टे में ठहरे, 23 मई को बिना गाइड के मावलखियात लौट आए। इसके बाद से कोई पता नहीं था, 24 मई को स्कूटी लवारिश मिली, इसके बाद राजा का शव मिला था लेकिन सोनम का कोई पता नहीं चला।
ढाबा पर बदहवास मिली सोनम, सोनम सहित चार अरेस्ट
नौ जून यानी सोमवार को सोनम रघुवंशी बदहवास हालत में यूपी के गाजीपुर में वाराणसी गाजीपुर मुख्य मार्ग स्थित काशी ढाबा पर एक ढाबा पर बदहवास हालत में मिली। उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है। डीजीपी स्मति इदाशीशा नोग्रांग के अनुसार, राजा रघुवंशी की हत्या उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने कराई थी, इसके लिए सुपारी दी थी, चार लोगों को अरेस्ट किया गया है।
मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने टवीट किया है, इसमें लिखा है कि राजा रघुवंशी हत्याकांड का 7 दिन में ही पुलिस को सफलता मिल गई है। मध्य प्रदेश के रहने वाले तीन हमलावरों को अरेस्ट कर लिया है। महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है। एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।