आगरालीक्स ….Agra News: आगरा के अटलपुरम फेज 1 के सेक्टर दो और तीन के आवासीय प्लॉट को बुक करने का कल अंतिम दिन, दो दिसंबर को सूरसदन में लॉटरी से प्लाट का आवंटन होगा। ( Agra News: Atalpuram Phase 1 Sector 2 & 3 Plot Booking registration stop on 7th November 2025#Agra )
आगरा के ग्वालियर रोड पर ककुआ भांडई के पास 138 हेक्टेयर में अटलपुरम टाउनशिप विकसित की जा रही है। टाउनशिप में 10 सेक्टर विकसित किए जाएंगे, इसके फेज 1 के प्लाट का आवंटन शुरू हो चुका है।
374 प्लाट के लिए सात नवंबर अंतिम तिथि
अटलपुरम टाउनशिप फेज 1 के सेक्टर दो और तीन के 378 आवासीय प्लाट के आवंटन के लिए आनलाइन पंजीकरण किए जा रहे हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 7 नवंबर है। 1200 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, पंजीकरण की प्रक्रिया बंद संशोधन का मौका भी दिया जाएगा, इसके बाद 2 दिसंबर को सूरसदन में लॉटरी से आवंटन किया जाएगा।
4200 प्लाट के लिए शुरू होगी बुकिंग
फेज वन के सेक्टर 1, 2 और 3 के प्लाट के आवंटन के बाद फेज 2 में सेक्टर चार और पांच, फेज 3 में सेक्टर 6 और 7 के लिए दुर्बल, अल्प आय वर्ग और उच्च आय वर्ग के 4200 प्लाट की बुकिंग शुरू होगी। एडीए ने प्लाट के रेट 29500 रुपये प्रति वर्ग मीटर निर्धारित किए हैं, बुकिंग के समय प्लाट की कुल राशि का 10 प्रतिशत जमानत राशि के रूप में जमा की जाती है। जिसे प्लाट आवंटन न होने पर वापस कर दिया जाता है।