आगरालीक्स….आगरा में पुलिस पर हमला. हमले के आरोपियों के घर पहुंची थी जांच करने, पुलिस टीम पर बोला हमला. तीन पुलिसकर्मी घायल…
आगरा में पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया है. खंदौली के व्यापारियन मोहल्ले में जानलेवा हमले के आरोपियों के घर पर जांच करने पहुंची थी पुलिस. लेकिन यहां पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया. इसमें तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. जानकारी पर थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया आरोपी को दबोच लिया गया है.
मामला थाना खंदौली के व्यापारियन मोहल्ले का है. आज शाम करीब साढ़े चार बजे की है. खंदौली थाने की पुलिस यहां रहने वाले कासिम के घर पर जांच करने के लिए पहुंची थी. कासिम पर पिछले दिनों जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया था. बताया जाता है कि पुलिस टीम के यहां पहुंचने पर कासिम और उसके साथियों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया. इससे पुलिस टीम में अफरातफरी मच गई. हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया. पुलिस ने कासिम को घेराबंदी कर दबोच लिया है. आरोपियों के खिलाफ जांच की जा रही है.