आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें, आगरा के अस्पताल में तीमारदारों को पीटा, मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा। आईसीयू सील।
फिरोजाबाद के गांव बझेरा खुर्द की रहने वाली 69 साल की मीना देवी सीढ़ियों से गिर गईं थी, उन्हें पहले पास के अस्पताल में भर्ती कराया वहां से 15 फरवरी को यमुना पार के नगला रामबल के शीला देवी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। गुरुवार रात को तीमारदार बीटू और रवि आईसीयू में देखने गए तो कोई डॉक्टर नहीं था और तबीयत बिबगड़ रही थी। इस पर उन्होंने डॉक्टर को बुलाने के लिए कहा, आरोप है कि आईसीयू में मौजूद स्टाफ ने बाहर निकालते हुए कहा कि पहले पैसे जमा कराओ। इसे लेकर विवाद हो गया, आरोप है कि अस्पताल के कर्मचारियों ने दोनों तीमारदारों को लाठी डंडे से पीटा। इसके कुछ देर बाद मीना देवी की मौत हो गई।
सीसीटीवी में रिकॉर्ड पूरा मामला
तीमारदारों की शिकायत पर पुलिस फोर्स पहुंच गया, सीसीटीवी चेक किए गए तो उसमें मारपीट करते हुए कर्मचारी दिखाई दे रहे थे। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय के अनुसार, मुकदमा दर्ज कर मारपीट के आरोपी शिवम चौहान और अंशु को अरेस्ट कर लिया है, अन्य की तलाश की जा रही है।
मौके से भाग गया संचालक, आईसीयू सील
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव के अनुसार, शीला देवी हॉस्पिटल का संचालक पुष्पेंद्र यादव है, एसीएमओ डॉ. मुकेश चौधरी को जांच के लिए भेजा गया था, हॉस्पिटल मेंआईसीयू संचालित करने की अनुमति नहीं ली गई थी आईसीयू को सील कर दिया है, नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा गया है इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद हॉस्पिटल संचालक सहित अन्य लोग मौके से भाग गए।