आगरालीक्स …..आगरा में गर्भस्थ शिशु की मौत पर महिला चिकित्सक पर लगाए लापरवाही के आरोप, थाने में दी तहरीर।
आगरा के शाहगंज निवासी कपिल शर्मा ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाए हैं कि उनके भाई कपिल शर्मा की सात महीने की गर्भवती पत्नी अर्चना शर्मा का कोठी मीना बाजार स्थित स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अलका सेन के सेन मैटरनिटी होम में इलाज चल रहा था। 21 मार्च को अर्चना ने डॉक्टर को बताया कि गर्भस्थ शिशु कोई गतिविधि नहीं कर रहा है। आरोप है कि डॉ. सेन ने कहा कि शिशु का वजन बढ़ने से ऐसा होता है, 25 मार्च को दर्द होने पर फिर से दिखाया, आरोप है कि डॉ. सेन ने दवाएं लिखकर खिलकर फिर से यही कह दिया।

आरोप 22 दिन पहले हो चुकी थी मौत
आरोप है कि चार अप्रैल को दर्छ अधिक होने पर कई बार फोन लगाया लेकिन उठाया नहीं। दूसरे अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने पर डॉक्टर ने बताया कि गर्भस्थ शिशु की 22 दिन पहले ही मौत हो चुकी है। इस मामले में सीएमओ से भी शिकायत की गई, सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि जांच चल रही है।
डॉक्टर का यह है कहना
इस मामले में डॉ.अलका सेन का मीडिया से कहना है कि 21 मार्च को मरीज को दिखाया था, तब शिशु सामान्य था, इसके बाद से वह दिखाने के लिए नहीं आए, मैं शहर से बाहर हूं, आरोप पूरत तरह से गलत है।