आगरालीक्स …..आगरा में पेट्रोल और डीजल के रेट और बढ़े, कच्चे तेल के दाम हुए कम। जानें आज किस रेट में मिलेगा पेट्रोल और डीजल।

आगरा में पेट्रोल और डीजल के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को पेट्रोल और डीजल के नए रेट सुबह छह बजे से लागू हो गए। आगरा में पेट्रोल 105 रुपये और डीजल 96.56 रुपये बिक रहा है। इससे पहले मंगलवार को पेट्रोल के रेट 104.20 रुपये और डीजल के रेट 95.75 रुपये थे। पेट्रोल के रेट 80 पैसे और डीजल के रेट 81 पैसे बढ़े हैं।
15 दिन में 13 वीं बार बढ़े रेट
आगरा में 22 मार्च से पेट्रोल और डीजल के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। इस तरह 15 दिन में पेट्रोल और डीजल के रेट 13 वीं बार बढ़े हैं।
कच्चे तेल के दामों में गिरावट
उधर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दोनों में गिरावट आ रही है। भारत को मिलने वाले कच्चे तेल में 24 मार्च से एक अप्रैल तक 14 डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, वैश्विक बाजार में मंगलवार को ब्रेंट क्रूड मंगलवार को 109.24 डॉलर प्रति बैरल रहा, इसमें 1.59 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।