Wednesday , 28 October 2026
Home आगरा Agra News: Attractive procession of Ganesh ji in Dayalbagh area of ​​Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Attractive procession of Ganesh ji in Dayalbagh area of ​​Agra…#agranews

1.1k

आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग क्षेत्र में निकली गणेश जी की आकर्षक शोभायात्रा. श्री गणेश जी मंदिर सेवा समिति ने 1001 दीपकों से की भगवान गणेश की महाआरती

जनकपुरी महोत्सव के अंतर्गत रविवार शाम दयालबाग क्षेत्र में भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजों-बाजों, बैंड-बाजों और भजनों की मधुर स्वर लहरियों के बीच गूँजते जयकारों के साथ चौधरी बीरी सिंह इंटर कॉलेज के सामने तपन बाग से भगवान गणेश का डोला निकाला गया। यह डोला लक्ष्मी मैरिज होम के बराबर से कृष्णा बाग, कन्हैया कुंज, सुदामा बाग, टैगोर नगर होता हुआ जब आरके पुरम स्थित गणेश मंदिर पहुँचा। यहाँ श्री गणेश मंदिर समिति सेवा समिति के तत्वावधान में भगवान गणेश की 1001 दीपकों से महाआरती की गई। डोले पर पंडित डॉ. जितेंद्र शास्त्री ने 31 दीपकों से आरती उतारी। महिलाओं ने पीत वस्त्रों में 5-5 दीपकों और पुष्पों से सुसज्जित थाल से आरती उतारी। महा आरती के दौरान पूरा क्षेत्र ऐसे जगमगा उठा, मानो दीपावली आ गई हो। इस दौरान जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा के साथ-साथ भगवान गणेश के जय कारे रह रह कर गूँजते रहे। डोले पर आकर्षक पुष्प वर्षा ने शोभायात्रा में चार चाँद लगा दिए।

इसके बाद श्री गणेश जी मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा श्री जनकपुरी महोत्सव समिति के पदाधिकारियों और शोभायात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं का स्वाफा और पटका पहनाकर तथा चंदन लगाकर भव्य स्वागत किया गया। सभी को प्रसादी भी वितरित की गई। भगवान गणेश के डोले ने आरके पुरम स्थित गणेश मंदिर से रोशन बाग, पुष्पांजलि मार्केट रोड होते हुए जनक महल पहुँच कर विश्राम लिया। समारोह में श्री गणेश जी मंदिर सेवा समिति के दिनेश अग्रवाल (एकाउंट्स होम), सुनील सिंघल, विशंभर दयाल अग्रवाल, वीरेंद्र त्यागी, शैलेंद्र कुमार वर्मा, एसपी मलिक, गोपाल कृष्ण सोनी, पवन शर्मा, नत्थी लाल बंसल, विनीत सिंह, अंशू मित्तल, सीए चमन गुप्ता, पंकज अग्रवाल और राकेश गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और राजा जनक आलोक अग्रवाल के साथ श्री जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुरेशचंद्र गर्ग (तपन ग्रुप), संयोजक भरत शर्मा, स्वागताध्यक्ष राहुल गुप्ता, सुदीप गर्ग, महामंत्री मनोज अग्रवाल अछनेरा वाले, राजीव जैसवाल, दया चरण शर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश नौहवार और मीडिया प्रभारी विशाल सक्सेना प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

error: Content is protected !!