Wednesday , 28 October 2026
Home आगरा Agra News: One line of highway will remain closed in Agra for 20 days from Monday night…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: One line of highway will remain closed in Agra for 20 days from Monday night…#agranews

350

आगरालीक्स…आगरा में सोमवार रात से 20 दिन के लिए हाइवे की एक लाइन रहेगी बंद. दूसरी लेन से ही गुजरेगा दोनों ओर का ट्रैफिक…जानें क्या है मामला

आगरा में सोमवार रात से 20 दिन के लिए हाइवे की एक लेन को बंद किया जा रहा है. इसका कारण है मंगलवार से शुरू होने जा रही अग्निवीर भर्ती रैली.आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के कीठम पर स्थित आनंद इंजीनियंरिंग कॉलेज में होेने जा रही इस रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रतिबंध किए गए हैं. भर्ती रैली में 12 जिलों के 1.75 लाख युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया जिसके कारण यहां पर अधिक भीड़ रह सकती है. इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा हाइवे पर करीब दो से ढाई किलोमीटर के एरिया की एक लाइन को पूरी तरह से ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया जाएगा. दूसरी लेन से ही दोनों ओर का ट्रैफिक संचालित होगा. आज रात से हाइवे पर कट बना दिए गए हैं.

यहां से यहां तक बंद रहेगी लेन
मंगलवार से श्ुारू होने जा रही अग्निवीर भर्ती रैली को ेलकर सोमवार से ही युवा भर्ती स्थल पर पहुंचना शुरू हो जाएंगे. भर्ती स्थल पर सेना द्वारा तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. रविवार को भी सेना के अधिकारी और जवान यहां मौजूद रहे. इधर पुलिस ने भर्ती स्थल के बाहर की व्यवस्था को पुख्ता कर दिया है. असुविधा और दुर्घटना को देखते हुए मथुरा से आगरार आने वाली लेन को आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के पहले कट से वाहनों को रोक दिया जाएगा जिन्हें दाहिनी लेन पर डायवर्ट कर निकाला जाएगा. करीब दो से ढाई किलोमीटर तक इसी लेन से आने जाने वाले वाहन गुजरेंगे. आनंद इंजीनियरिंग के पहले कट से ढाई किलोमीटर आगरा आने पर बाद में ट्रैफिक को फिर से मथुरा से आने वाली लेन पर भेजा जाएगा. यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

बिगलीक्स

Agra MLC Election Result Live: SP Candidate for Teacher Dr. Akash Agarwal claim leading towards to victory…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी शिक्षक खंड की दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद नतीजे...

बिगलीक्स

MLC Agra Election : SP Candidate Aakash Agarwal leading

आगरालीक्स… आगरा एमएलसी शिक्षक खंड के चुनाव में जानें कौन चल रहा...

error: Content is protected !!