Wednesday , 17 June 2026
Home आगरा Agra News: Atul Krishna Bhardwaj expressed his feelings of faith in Shrimad Bhagwat Katha…#agranews
आगरा

Agra News: Atul Krishna Bhardwaj expressed his feelings of faith in Shrimad Bhagwat Katha…#agranews

456

आगरालीक्स….जीवन के दो सबसे बड़े दुख, जन्म और मृत्यु, समझ जाएंगे तो तर जाएं…श्रीमद्भागवत कथा में अतुल कृष्ण भारद्वाज  ने बहाए आस्था के भाव

जीवन का लक्ष्य मानव मां की कोख से जन्म लेकर भूलने लगता है। धन की कमी, प्रेम की कमी, सफलता की कमी को लोग जीवन का दुख समझने की भूल करते हैं जबकि सही मायने में बार− बार जन्म और मृत्यु ही दो सबसे बड़े दुख के कारण हैं। जन्म मृत्यु की परिभाषा का आध्यात्मिक रूप से बखान किया कथा व्यास संत अतुल कृष्ण भारद्वाज ने। शुक्रवार को डिफेंस एस्टेट, फेस−1 स्थित श्रीराम पार्क में राजेंद्र प्रसाद गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित की गयी दिव्य श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन सृष्टि रचना नारद चरित्र, परीक्षित जन्म और सुखदेव आगमन प्रसंग के साथ जीवन उद्देश्य पर कथा व्यास ने उपदेश दिया।
 
मुख्य यजमान सुनील गोयल एवं श्वेता गोयल ने व्यास पूजन किया। इसके बाद राधे राधे के जयकारों के साथ द्वितीय दिवस के कथा प्रसंग को आगे बढ़ाया गया।  कथा व्यास अतुल कृष्ण महाराज ने कहा कि मनुष्य का जन्म बड़े दुखों के साथ होता है और मृत्यु भी दुख ही करती है, फिर भी मनुष्य यह जानते हुए संसार में सुख और आन्नद की तलाश करता है। वास्तव में उसने अपने जीवन का लक्ष्य कभी परमात्मा को बनाया ही नहीं। उन्होंने कथा श्रवण के महत्व को बताते हुए कहा कि कथा श्रवण कर यदि मनुष्य आत्म चिन्तन करे और उस पर अमल करे तो जीवन का अर्थ ही बदल जायेगा। देह का संबंध संसार से है किंतु आत्मा का संबंध परमात्मा से। इस पर विचार कर कर्म करते रहिए किंतु हृदय से सदैव विरक्त रहिए। गृहस्थ में रहकर संयम से जीवन जीना ही सबसे अच्छा तप है।

अतुल कृष्ण भारद्वाज महाराज ने बताया कि हर युग के साथ परमात्मा को प्राप्त करने का मार्ग बदल जाता है। सतयुग में तप, त्रेतायुग में जप और ध्यान से पाया जा सकता था, लेकिन कलयुग में तो भगवान की भक्ति से ही कल्याण हो जाता है। उन्होंने कहा कि भक्ति बिना राधा रानी की कृपा के प्राप्त होने वाली नहीं है। जो निस्वार्थ भाव से भगवान की भक्ति करता है, उसे राधा रानी की कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने ने कहा है कि कलयुग में इतनी उथल पुथल है कि एकाकी ध्यान नहीं लग सकता, इसलिए ध्यान लगाने की जगह ध्यान से चलें। संसार में रहते हुए बुद्धि मन से योगी हो जाए और चित्त में भगवान को उतार लें। चित्त को कोई संत-सत्संग अथवा जीवन में गुरू आ जाए तो वह भगवान की ओर लगा देते हैं, बिना गुरु के सम्भव नहीं है अर्थात जीवन में सदगुरू की बड़ी भूमिका होती है।

उन्होंने कथा प्रसंग के संदर्भ में कहा कि राजा परीक्षित ने कलयुग के प्रभाव में आकर एक संत का अपमान कर दिया, जिसका परिणाम उन्हें श्राप के रूप में भुगतना पड़ा। इस माध्यम से उन्होंने समाज को संदेश दिया कि संतों, भक्तों और ब्राह्मणों का सदैव सम्मान करना चाहिए और उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। पंकज बंसल ने बताया कि शनिवार को कथा में कपिल मनु, ध्रुव एवं सती चरित्र प्रसंग होंगे। भगवान दास बंसल ने बताया कि आयोजन में तीन दिन रास लीला भी होगी। आठ, नौ और दस फरवरी को कथा प्रसंग के बाद सायं 7:30 बजे से वृंदावन धाम के स्वामी प्रदीप कृष्ण ठाकुर द्वारा रासलीला की प्रस्तुति होगी। 
कथा की व्यवस्थाएं दीपक गोयल, तनु गोयल, रवि गोयल, आरती गोयल, मनमोहन गोयल, पवन गोयन, विष्णु दयाल बंसल, छोटे लाल बंसल, अमित गर्ग, संदीप मित्तल आदि ने संभालीं। 

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 17th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

17th June 2026 Zodiac sign, Rashiphal

आगरालीक्स …17 जून बुधवार को चार राशियों के लिए बहुत अच्छा दिन,...

agraleaksआगरा

Agra Live News: Shrimad Bhagwat Katha at the Radha Krishna Temple, Lawyers Colony, Agra, from June 17 to 24…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राधा कृष्ण मंदिर, लॉयर्स कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा कल से....

आगरा

Agra Live News: Wedding bells will ring again starting June 18…#agranews

आगरालीक्स….18 जून से फिर गूंजेगी शहनाई, 12 जुलाई तक खूब सहालग. 2026...

error: Content is protected !!