आगरालीक्स…महाकुंभ में फिर से बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या. अभी तक 40 करोड़ ने लगाई संगम में डुबकी. एक्टर राजकुमार राव और गुजरात के सीएम भी पहुंचे
मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य मां सरस्वती के पवित्र संगम में श्रद्धा और आस्था की डुबकी लगाने के लिए देश विदेश से लोग पहुंच रहे हैं. शुक्रवार तक स्नान करने वालों की संख्या 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अभी महाकुंभ में 19 दिन शेष हैं और पूरी उम्मीद है कि स्नान करने वालों की संख्या 50 करोड़ के पार जा सकती है. शुक्रवार को अभिनेता राजकुमार राव अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ महाकुंभ पहुंचे. वहीं गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने भी आस्था की डुबकी संगम में लगाई.
आगरा से भी काफी संख्या में जा रहे लोग
यूं तो महाकुंभ में देश के कोने—कोने से लोग पहुंच रहे हैं और इसी में आगरा के श्रद्धालुओं की संख्या भी अनवरत जारी है. रोजाना काफी संख्या में आगरा से लोग महाकुंभ में जा रहे हैं. बसंत पंचमी के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा हुआ है.