आगरालीक्स…आगरा के बड़े बिल्डर निखिल होम एसोसिएट के निखिल पार्क रॉयल अपार्टमेंट में ए ब्लॉक की नीलामी 30 सितंबर को. 23 करोड़ से अधिक की वसूली के लिए होगी नीलामी.
उत्तर प्रदेश भू संपदा निवियामक प्राधिकरण (रेरा) के 23 करेाड़ से अधिक के बकाएदार निखिल होम एसोसिएट पर प्रशसन ने शिकंजा कसा है. निखिल होम एसोसिएट की कुर्कशुदा संपत्ति निखिल पार्क रॉयल अपार्टमेंट चमरौली के ब्लॉक टावर ए की नीलामी 30 सितंबर को सदर तहसील में होगी. नीलामी की तैयारी प्रशासन ने कर ली है.
बता दें कि प्रशासन ने पांच जुलाई 2023 में निखिल पार्क रॉयल अपार्टमेंट चमररौली में ए,बी,सी और डी ब्लॉक टावर में करीब 200 फ्लैट कुर्क किए थे. हालांकि अभी तक खरीदार खाली हाथ हैं. नीलामी की तिथि आने से उन्हें उम्मीद जागी है. 30 सितंबर को एसडीएम सदर कृष्ण कुमार सिंह के निर्देश पर नीलामी की कार्रवाई की जाएगी.
तहसीलदार सदर अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में राजस्व वसूली के अन्तर्गत यूपी रेरा के बकायेदार मै0 निखिल होम एसोसिएट द्वारा शैलेन्द्र अग्रवाल पुत्र स्व0 किशन लाल अग्रवाल निवासी 33/23 कोठी नं0 18 किशन नगर बल्केश्वर आगरा व मं मंशा देवी सहकारी आवास समिति लि0 द्वारा शैलेन्द्र अग्रवाल पुत्र स्व0 ओम प्रकाश अग्रवाल निवासी बी-13 निर्भय नगर गैलाना रोड़ आगरा के विरूद्ध 39 वसूली प्रमाण पत्र प्राप्त हुये थे, जिनकी बकाया धनराशि दिनांक 30 सितंबर 2024 तक तक मय ब्याज के धनराशि 23,06,30,563 रू0 है. कुर्कशुदा अचल सम्पत्ति में से टावर ए पूर्ण रूप से नीलाम किये जाने के लिए 30 सितंबर नियत है. पीडब्ल्यूडी से प्राप्त आख्या के आधार पर टावर ए की मूल्यांकन राशि 1864.76 लाख रूपये है.