आगरालीक्स…आगरा में हो रही लगातार बारिश, कई जगह जलभराव और जाम.. कल और परसों भी भारी बारिश का अलर्ट. पेरेंट्स बोले—स्कूल में छुट्टी घोषित करें डीएम साहब….
मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहीं हद तक आज सही रहा है. 11 सितंबर से 13 सितंबर तक आगरा में भारी बारिश के साथ ही वज्रपात और मेघ गर्जन का अलर्ट पहले ही जारी किया जा चुका था. रात से ही बारिश का दौर शुरू हुआ जो सुबह तक रहा. कुछ समय के लिए बारिश बंद भी हुई लेकिन रिमझिम बारिश का सिलसिला चलता रहा. दोपहर दो बजे से बारिश लगातार हो रही है. कभी झमाझम तो कभी रिमझिम के रूप में बारिश लगातार पड़ रही है.
पूरे दिन बारिश का घेरा होने से जनजीवन काफी हद तक अव्यवस्थित रहा है. बाजारों में दुकानदार खाली बैठै रहे तो वहीं आफिस जाने वाले व्यक्ति भीगते हुए पहुंचे और वहां से भी भीगते हुए वापिस लौटे. बच्चों को स्कूल से पेरेंट्स बारिश के बीच ही घर वापस लेकर आए. देर शाम तक बारिश का सिलसिला जारी रहा.
मौसम विभाग के अनुसार 13 सितंबर तक बारिश का यह क्रम रहेगा. इधर बारिश के कारण तापमान में भारी कमी दर्ज की गई है. आईएमडी के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा.
पेरेंट्स बोले—स्कूलों में रैनी डे हो घोषित
इधर बारिश के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है. पेरेंट्स का भी कहना है कि प्रशासन द्वारा पहले ही भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो ऐसे में बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों में दो दिन का रैनी डे घोषित कर देना चाहिए. हालांकि कई स्कूलों में इस समय एग्जाम चल रहे हैं. ऐसे में स्कूलों की ओर से बच्चों की छुट्टी नहीं की जा रही है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 11/09/24) 27.6
Departure from Normal(oC) -5.5
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 11/09/24) 24.9
Departure from Normal(oC) 1.0