Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra News: Awareness camp and free test camp organized in Agra on World Hypertension Day…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Awareness camp and free test camp organized in Agra on World Hypertension Day…#agranews

152

आगरालीक्स…आगरा में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जागरूकता शिविर व निशुल्क जांच कैंप लगाया गया. 110 मरीजों को निशुल्क ईसीजी कर दिया परामर्श

मंगलवार को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर चिरंजीवी समाज सेवा संस्था, रोटरी क्लब आगरा निओ ,जीनोम डायग्नोस्टिक्स , एवम् ब्रज क्षेत्र चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा चिरंजीवी हॉस्पिटल सिकंदरा पर जागरूकता शिविर व निशुल्क जांच कैंप लगाया गया। इस अवसर पर 110 मरीजों को निशुल्क ईसीजी कर परामर्श दिया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार पिछले 30 वर्षों में ब्लड प्रेशर मरीजों की संख्या 650 करोड़ से बढ़कर एक अरब 20 लाख हो गई है। रोटरी क्लब आगरा के डॉ रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि ब्लड प्रेशर की सही ढंग से जांच बहुत जरूरी है और यही इस बार का उद्देश्य है। ब्लड प्रेशर की जांच के समय यह जरूर सुनिश्चित करें की आपने 5 मिनट का आराम किया है, कोई धूम्रपान या कॉफी चाय का सेवन नहीं किया है, या कोई खांसी की सिरप नहीं पी रखी है।

डॉ चंदन कुमार ने कहा कि ब्लड प्रेशर की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है और अब बच्चे भी ब्लड प्रेशर से ग्रसित होने लगे हैं। इसका कारण हमारी जीवन शैली में बदलाव, खानपान में नमक की अधिक मात्रा, डब्बा बंद खाद्य पदार्थों का उपयोग, दैनिक जीवन में बढ़ता तनाव, तंबाकू का सेवन व एक्सरसाइज की कमी है। डॉ शिवानी शिखा के अनुसार गर्भवती महिलाओं में ब्लड प्रेशर नियंत्रण नहीं रहने से दौरे की संभावना बढ़ जाती है और गर्भ में शिशु के विकास की कमी और यहां तक कि मृत्यु भी है। डॉ अनूप दीक्षित ने सुझाव दिया की ब्लड प्रेशर नियंत्रण से ह्रदय, गुर्दे तथा पक्षाघात से बचा जा सकता है। फिजियोथेरेपिस्ट अभिनव चतुर्वेदी ने योग और व्यायाम से ब्लड प्रेशर नियंत्रण की महत्ता पर प्रकाश डाला। शिविर का संचालन विजय श्रीवास्तव व मनोज बजाज ने किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Live News: Hariyali Teej festival was held at Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple.#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हिंडोले पर विराजे ठाकुरजी, झोंटा देने भक्तों की लगी होड़....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

आगरा

Agra Live News: There will be a strong demand in Agra to give the cow the respect of Mother of the Nation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पुरजोर तरीके से होगी गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने...

error: Content is protected !!