Thursday , 29 October 2026
Home आगरा Agra News: Awareness was raised by taking out a rally on World Population Day in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Awareness was raised by taking out a rally on World Population Day in Agra…#agranews

276

आगरालीक्स…छोटा परिवार खुशहाली का आधार…आगरा में विश्व जनसंख्या दिवस पर रैली निकालकर लिया जागरूक

केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने आगरा कॉलेज खेल मैदान से सुभाष पार्क तक विश्व जनसंख्या दिवस पर एक बृहद रैली का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंत्री ने इस अवसर पर अपने संबोधन में चीन की जनसंख्या नीति का उदाहरण देते हुए बताया कि जनसंख्या नियंत्रण हेतु कानून आज की जरूरत है,जनसंख्या विस्फोट, बढ़ती महंगाई में सीमित परिवार रख कर बच्चों और परिवार को बेहतर भविष्य दिया जा सकता है, एक देश, एक कानून की तरफ मोदी सरकार बढ़ रही है, जनसंख्या देश के संसाधनों पर बोझ नहीं होनी चाहिए,छोटा परिवार खुशहाली का आधार होता है, हमें जनसंख्या नियंत्रण उपायों को अपनाना चाहिए।विश्व जनसंख्या दिवस की इस वर्ष की थीम “आजादी के अमृत महोत्सव में हम ले ये संकल्प परिवार नियोजन को बनाएंगे, खुशियों का विकल्प” के साथ मनाया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मातृ शिशु स्वास्थ्य को बनाए रखने में और मातृ शिशु मृत्यु दर को कम करने में परिवार नियोजन की अहम भूमिका है । यही वजह है कि जिन लोगों को परिवार पूरा हो गया है वह नसबंदी का स्थायी साधन अपना सकते हैं । ऐसे लोगों को 11 जुलाई से 31 जुलाई के बीच विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के सेवा प्रदायगी चरण के तहत निर्धारित सेवा दिवस के रूप में 63 मौके मिलेंगे ।

परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डॉ. पीके शर्मा ने बताया कि एसीएमओ आरसीएच डॉ एके चौधरी की देखरेख में नसबंदी के निर्धारित सेवा दिवस के लिए टीम गठित कर दी गयी है । इस समय जिले में दंपति सम्पर्क पखवाड़ा चरण चल रहा है जिसमें आशा, एएनएम व अन्य स्वास्थ्यकर्मी योग्य दंपति को परिवार नियोजन के ‘बॉस्केट ऑफ च्वाइस’ की जानकारी दे रहे हैं। ‘बॉस्केट ऑफ च्वाइस’ परिवार नियोजन के सभी साधनों की जानकारी है, जिसमें से मनपसंद साधन लक्षित दंपति चुनाव कर सकता है। साथ ही परिवार नियोजन के स्थायी साधन नसबंदी और अस्थायी साधन आईयूसीडी व त्रैमासिक अंतरा इंजेक्शन के इच्छुक लाभार्थियों की सूची भी बनायी जा रही है। इस कार्य में यूपीटीएसयू के जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ तकनीकी सहयोग कर रहे हैं । महिला नसबंदी करवाने पर लाभार्थी को 2000 रुपये और पुरुष नसबंदी करवाने पर लाभार्थी को 3000 रुपये देने का प्रावधान है ।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक कुलदीप भारद्वाज ने बताया कि जिले की समस्त स्वास्थ्य इकाइयों पर प्रत्येक गुरूवार को अन्तराल दिवस, माह की नौ तारीख को मनाए जाने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस अभियान और 21 तारीख को मनाए जाने वाले खुशहाल परिवार दिवस पर एक योग्य लाभार्थी को त्रैमासिक अंतरा इंजेक्शन और एक लाभार्थी को आईयूसीडी की सेवा देना अनिवार्य होगा। साथ ही प्रति माह प्रत्येक हेल्थ विजिटर, एएनएम और आशा को एक नसबंदी करवाना अनिवार्य किया गया है ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: 18 kidney patients received free medical consultation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी ने लगाया गुर्दा रोगियों के लिए...

आगरा

Agra News: A mehendi camp was organized in Agra for Karwa Chauth…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में करवाचौथ को लेकर लगा मेहंदी शिविर. 150 प्रशिक्षित बालिकाओं ने...

आगरा

Agra News: Two more festival special trains will run via Agra Cantt during Diwali…#agranews

आगरालीक्स…दिवाली पर आगरा कैंट होकर दो और त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. एक...

टॉप न्यूज़

Agra News: PNG supply has not yet started in several areas of Agra, leaving residents struggling to cook food…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कई इलाकों में पीएनजी सप्लाई अभी भी नहीं हुई चालू....

error: Content is protected !!