Wednesday , 5 February 2025
Home आगरा Agra News: Ayodhya’s Shri Ram temple will smell of perfume sent from Agra’s Mathuradhish temple, carved costumes will go from Vrindavan…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Ayodhya’s Shri Ram temple will smell of perfume sent from Agra’s Mathuradhish temple, carved costumes will go from Vrindavan…#agranews

आगरालीक्स…आगरा से भेजे गए इत्र से महकेगा रामलला मंदिर परिसर। वृंदावन से सोने के धागों की नक्काशीयुक्त पोशाक। सुमेरू पर्वत सिंहासन पर हीरा, पन्ना व माणिक्य।

कन्नौज में तैयार कराया जा रहा है विशेष इत्र
आगरा के युमना किनारे स्थित प्राचीन मथुराधीश मंदिर की ओर से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को कन्नौज का इत्र भेंट किया जाएगा। राममंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि इस बारे में बताते हुए कहा कि भगवान रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में समारोह में कन्नौज के इत्र आगरा के इस मंदिर की ओर से भेजा जा रहा है।

रामलाल की स्वर्ण पोषाक तैयार हो रही है पुणे में
उन्होंने बताया कि रामलला की पोशाक स्वर्ण यानी सोने के धागों से पुणे में तैयार हो रही है। यह पोशाक 22 दिसंबर तक तैयार कर अयोध्या भेजी जाएगी।

वृंदावन से जाएगी विशेष नक्काशी की पोशाक
पूरे देश में भगवान रामलला के लिए अनेक लोग सुंदर वस्त्र तैयार कर रहे हैं। सोने का मुकुट व सोने के वस्त्र धारण कर रामलला सोने के सिंहासन पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। वृंदावन से विशेष नक्काशी युक्त पोशाक भेंट की जाएगी।

सुमेरू पर्वत सिंहासन पर लगेंगे हीरा-पन्ना और माणिक्य
दूसरी ओर नवरत्नों से निर्मित सुमेरू पर्वत पर रामलला को विराजमान कराया जाएगा। सुमेरू पर्वत का निर्माण हीरा, पन्ना और माणिक्य जैसे बहुमूल्य रत्नों से होगा। भगवान राम के मंदिर और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह को भव्य बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

पहली आरती पीएम मोदी उतारेंगे, देवी-देवता आएंगे
कर्मकांड से लेकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भी वैदिक तरीके से मृगशिरां नक्षत्र में कराया जाएगा। रामलला की पहली आरती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उतारेंगे। समारोह में बाबा विश्वनाथ समेत काशी के समस्त देवी-देवता शामिल होंगे।

मथुराधीश मंदिर और यमुना आरती के महंत जुगल किशोर ने आगरालीक्स को बताया कि रामलला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह मे मंदिर की ओर से कन्नौज का इत्र भेंट किया जाएगा।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: ADA’s bulldozer runs on unauthorized colony being built in 3 thousand square yards in Balkeshwar…#agra

आगरालीक्स…आगरा के बल्केश्वर में 3 हजार वर्गगज में बनाई जा रही थी...

टॉप न्यूज़

Agra News: An elderly man got his pension within 24 hours in Agra…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में 24 घंटे के अंदर बुजुर्ग को मिली अपनी पेंशन. मुख्यमंत्री...

आगरा

Agra Weather: Cold due to cold winds in Agra. Night temperature increased but day time normal..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठंडी हवाओं से मौसम सर्द. रात का तापमान बढ़ा लेकिन...

टॉप न्यूज़

More than 6.88 lakh people took oath for cancer awareness in Agra. Historic campaign of Pushpa Seva Foundation

आगरालीक्स…आगरा में 6.88 लाख से अधिक लोगों ने ली कैंसर जागरूकता की...