आगरालीक्स …बच्चों को पोलियो से बचाएं, रोटरी क्लब आफ आगरा ग्रेस की पोलिया दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में बबिता अग्रवाल ने मारी बाजी।
रोटरी क्लब आगरा ग्रेस की ओर से शुक्रवार को पोलियो दिवस पर पोस्टर, निबंध और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाॅग्सी वाईटीपी कमेटी के सहयोग से आनलाइन हुई इस प्रतियोगिता में 25 प्रतिभागी शामिल हुए। बबिता अग्रवाल प्रथम, गीता सैनी द्वितीय और गरिमा मंगल तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतिभागियों में शिल्पा अग्रवाल, रिमिता अग्रवाल, रजनी लूथरा, डाॅ. नीतू चौधरी आदि शामिल रहे। प्रतियोगिता रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3110 कीं मेडिकल चेयर डाॅ. जयदीप मल्होत्रा के निर्देशन में हुई और वाईटीपी कमेटी कीं चेयरपर्सन डाॅ. नीहारिका मल्होत्रा ने निर्णायिका की भूमिका निभाई। इस अवसर पर रोटरी ग्रेस की अध्यक्ष नीलम मेहरोत्रा और सचिव शीनू कोहली ने बताया कि रोटरी इंटरनेशनल की ओर से हर साल पोलियो अवेयरनेस के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित कराई जाती है।