आगरालीक्स..टीवी एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की मौत. 32 वर्षीय अभिनेता की बाथरूम में मिली लाश…
सोमवार को टीवी एक्टर और कास्टिंग डायरेक्टर आदित्य सिंह राजपूत हो गई है. संदिग्ध परिस्थितियों में उनका शव बाथरूम में मिला है. 32 वर्षीय अभिनेता अंधेरी स्थित अपने घर के बाथरूम में मृत मिले हैं. उनके दोस्त और बिल्डिंग का वॉचमैन उन्हें हॉस्प्टिल लेकर गए लेकिन यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. आदित्य सिंह राजपूत दिल्ली के रहने वाले थे और कइर्ट सालों से मुंबई के अंधेरी में लश्करिया हाइट्स नाम की बिल्डिंग में अपने रूम पार्टनर के साथ रहते थे.

आदित्य सिंह राजपूत मैंने गांधी को नहीं मारा और क्रांतिवीर जैसी फिल्मों में काम कर चुके थे. इसके अलावा उन्होंने 300 से ज्यादा ऐड वीडियोज भी किए हैं. वे रियलिटी शो स्प्लिट्सविला में भी देखे गए थे. सूचना पुलिस के पास भी पहुंची है. आदित्य ने कल ही रात इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की थी जिसमें वह निधन के कुछ घंटे पहले पार्टी कर रहे थे.