आगरालीक्स…आगरा की पॉश कॉलोनी का हाल. बिना बारिश के भरा हुआ है पानी. पास में चल रहा है स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट. यहां रहने वाले बोले—दो, तीन साल से यही है हाल
आगरा में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट चल रहा है. शहर के विकास के लिए बड़े—बड़े दावे भी किए जा रहे हैं. आगरा मेट्रो सिटी बनने की ओर भी अग्रसर है लेकिन शहर की कई कॉलोनियों का हाल ऐसा है कि वहां बिना बरसात के ही पानी भरा रहता है. कहीं रास्ते खराब पड़े हुए हैं, तो कहीं सड़कों पर इतने गड्ढे हैं कि हिचकोले खाते हुए निकलें. ताजा मामला फतेहाबाद रोड स्थित जसोरिया एन्क्लेव का है. यहां कॉलोनी में बिना बरसात के ही जलभराव हो रखा है. नालियों से पानी का निकास ठीक से नहीं है जिसके कारण पूरे मार्ग पर ही पानी भरा रहता है.

कॉलोनीवासियों का कहना है कि यह प्रॉब्लम दो तीन साल से बनी हुई हे. अभी बारिश शुरू भी नहीं हुई है. जब बारिश होती है तो यहां और बुरा हाल हो जाता हे. हर रोज यहां किसी ने किसी की गाड़ी स्लिप होती है. शिकायत करने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं किया जाता है.