आगरालीक्स… प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट ने राजेश्वर महादेव के 18 जुलाई को होने वाले मेले के लिए विपुल शर्मा को अध्यक्ष चुना है. दो साल बाद होने वाले मेले को भव्य बनाने की तैयारी की गई है
18 जुलाई को होगा मेले का आयोजन
कोरोना काल की वजह से दो साल से धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगा हुआ था। इस बार श्रावण मास में शिव मंदिरों पर मेलों का भव्य आयोजन करने की तैयारी की गई है। इसके तहत मंगलवार को प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट ने 18 जुलाई-2022 को होने वाले मेले के लिए विपुल शर्मा को मेला अध्यक्ष चुना गया।

दो साल बाद मेला होने पर उमड़ेंगे श्रद्धालु
नवनियुक्त मेला अध्यक्ष विपुल शर्मा ने आगरालीक्स को बातचीत में बताया कि राजराजेश्वर महादेव मंदिर पर दो साल बाद मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओँ की भीड़ उमड़ने की संभावना है। मंदिर के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए मेले को भी ऐतिहासिक बनाने के प्रयास होंगे। मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
मेले में सुरक्षा के इंतजाम भी रहेंगे चाक-चौबंद
मेले को पहले से अधिक भव्य बनाने के साथ सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओ को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
कार्यकारिणी का भी होगा शीघ्र गठन
उन्होंने बताया कि मेला कमेटी की कार्यकारिणी का गठन भी शीघ्र किया जाएगा और सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंप दी जाएंगी।