आगरालीक्स,,,,Agra News: आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर बेकाबू कार से पांच की मौत में आरोपी कार चालक इंजीनियर को नहीं मिली जमानत, एक महीने पहले हुआ था दिल दहला देने वाला हादसा। ( Agra News: Bail plea in Five Death in Nagala Budi accident cancel#Agra )
आगरा में 24 अक्टूबर की रात को केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर नगला बूढ़ी पर बेकाबू कार ने जोमेटो डिलीवरी ब्वाय भानु प्रताप की बाइक में टक्कर मारने के बाद कई और लोगों को चपेट में लिया था, कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई थी। हादसे में डिलीवरी ब्वाय भानु प्रताप के साथ ही एक महिला सहित पांच की मौत हो गई थी और तीन लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद बेकाबू भीड़ ने राजदीप एन्क्लेव दयालबाग निवासी नोएडा की एक निजी कंपनी में इंजीनियर अंशुल गुप्ता उर्फ अंशु को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। कई दिनों तक नगला बूढ़ी छावनी बना रहा था।
जमानत प्रार्थना पत्र किया निरस्त
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में जोमेटो डिलीवरी ब्वाय भानुप्रताप के पिता कांती प्रसाद ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने गैर इरादत हत्या की धारा बढ़ाने के बाद जेल भेज दिया था उस समय से इंजीनियर अंशुल जेल में है। इस मामले में जिला जज के कोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था। डीजीसी क्राइम राधाक्रष्ण गुप्ता और एडीजीसी देवी सिंह सोलंकी ने कोर्ट में तर्क प्रस्तुत किए। जिला जल संजय कुमार मलिक ने सुनवाई के बाद आरोपित का जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त करने के आदेश दिए हैं।