आगरालीक्स…आगरा में सावन के महीने में न हो पानी की समस्या. जलकल विभाग के जीएम ने पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के दिए निर्देश. वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर देखीं व्यवस्थाएं
सावन का महीना शुरू होने को है. कांवड़ यात्रा निकलेंगी, रक्षाबंधन जैसे पर्व हैं..इस माह में किसी भी प्रकार से लोगों को पानी की समस्या से जूझना न पड़े. पानी की सप्लाई में कोई कमी न आने पाए…यह आदेश मंगलवार को जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत ने अभियंताओं को दिए. इस दौरान उन्होंने जीवनी मंडी स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण भी किया. जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि शहर की पेयजल आपूर्ति को बेहतर करने के लिए प्रयास जारी हैं. जीवनी मंडी स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में जाकर निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं देखी. उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सावन के महीने में किसी भी प्रकार की पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए. उन्होंने बैठक भी की और अभियंताओं को निर्देश दिए कि वो अपने—अपने क्षेत्र में पाइप लाइनों का सर्वे करके देख लें कि कहीं कोई पाइप लाइन लीकेज तो नहीं है. इसके अलावा टैंकरों की संख्या बढ़ाने की जरूरत पड़ने पर डिमांड करें जिससे व्यवस्था की जा सके.