आगरालीक्स…आगरा में टमाटर ने नये रिकॉर्ड बनाए. आप अंदाजा लगाइए कितने रुपये किलो बिका होगा आज टमाटर. भाव सुनकर आंखें फट जाएंगी.
आगरा में टमाटर ने नये रिकॉर्ड बनाए हैं. टमाटर के रेट इस समय सेब, अनार और कीवी जैसे फलों से भी दोगुने अधिक हैं. आज के टमाटर के रेट जानकार आप चौंक जाएंगे. फुटकर में आज टमाटर 300 से 400 रुपये किलो तक बिका है. लोगों ने जब आज टमाटर के भाव सुने तो मुंह से कुछ नहीं निकला, बस चुपचाप टमाटर को देखकर वहां से निकल गए. थोक मंडी में आवक न होने से बाजार में इसकी किल्लत हो गई है. कॉलोनियों आदि में टमाटर लेकर आने वाले सब्जी विक्रेता 1 या 2 किलो टमाटर लेकर ही आ रहे हैं.

एक टमाटर 15 रुपये का
टमाटर के दाम इतने अधिक हैं कि अब टमाटर किलो के हिसाब से नहीं बल्कि पीस के हिसाब से बिक रहा है. आगरा में एक टमाटर 15 रुपये तक का बिक रहा है. आगरा में इस समय टमअर कर्नाटक का ही आ रहा है. देशभर में चल रहे बाढ़ के हालातों के बीच टमाटर की आवक पर काफी असर पड़ा है. बाहर की मंडी में कीमतें बढ़ने पर थोक कारोबारियों ने टमाटर को मंडी में नहीं मंगाया.
पहली बार इतना महंगा हुआ टमाटर
आगरा में पहली बार टमाटर इतनी अधिक कीमतों पर बिका है. यदि थोक कारेाबारी टमाटर नहीं मंगाएंगे तो जल्द ही बाजार से टमाटर पूरी तरह से गायब हो जाएगा.