आगरालीक्स …( Agra News) आगरा के आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के बीबीए के छात्र ने शेयर बाजार में रकम डूबने पर किडनैप करने का ड्रामा रचा, पुलिस को लॉज में मिला छात्र। ( Agra News : BBA student Fake Kidnapping drama after loosing money in Share Market)
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में फरह, धर्मपुरा निवासी निखिल बीबीए का छात्र है, वह मंगलवार को कॉलेज गया था। उसने अपने मोबाइल से परिजनों को फोन कर बताया कि उसे जयप्रकाश उर्फ जेपी ने प्लाट पर बुलाया है, इसके बाद दोबारा कॉल की और बताया कि झगड़ा हो गया है। इसके बाद फोन काट दिया और फोन बंद हो गया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला।
चाचा के साले के मोबाइल पर पांच लाख फिरौती के वीडियो और मैसेज
इसके बाद निखिल के पिता जगमोहन के भाई के साले के मोबाइल पर निखिल के मोबाइल से पांच लाख फिरौती के संदेश और वीडियो आने लगे। वीडियो में ऐसा दिखाया गया कि उसके साथ मारपीट की गई है, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया है।
पुलिस ने मोबाइल की लॉकेशन से लॉज से पकड़ा छात्र
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने टीम गठित की। टीम ने निखिल के मोबाइल की लास्ट लॉकेशन देखी तो वह नोएडा की निकली। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया था। पुलिस लॉकेशन पर पहुंच गई, उस जगह लॉज था, लॉज में निखिल मिल गया। पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में ले लिया, फिरौती के लिए भेजा गया वीडियो उसने अपने मोबाइल से ही बनाया था।
शेयर मार्केट में डूबी रकम, खेलता है मोबाइल पर गेम
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि निखिल ने अपने परिजनों को बताया था कि वह पढ़ाई करने के साथ ही 1.50 लाख रुपये महीने की नौकरी कर रहा है। मोबाइल गेम से जुड़ा काम है, वह मोबाइल गेम खेलता रहता था, परिजन उससे मना नहीं करते थे। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि निखिल की मोटी रकम शेयर मार्केट में डूब गई थी, कर्जा चुकाने के लिए उसने किडनैप करने का ड्रामा रचा था।