आगरालीक्स…आगरा में फिर से भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार. बारिश के चांस हो रहे लगातार कम. तापमान फिर से पहुंच सकता है 40 डिग्री सेल्सियस तक…जानें मौसम का अपडेट
आगरा में सावन के महीने से पहले ही बारिश की संभावनाएं कम होने लगी हैं. पिछले दिनों बारिश तो हुई है लेकिन आगरा में उमसभरी गर्मी कम नहीं हुई है. अब फिर से बारिश के चांस कम हो रहे हैं और तापमान बढ़ने लगा है. दिन में निकल रही धूप लोगों का पसीना निकाल रही है तो वहीं शाम के समय हवा न चलने पर उमस और ज्यादा बढ़ जाती है.
आईएमडी के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा और इसके 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 14/07/24) 35.1
Departure from Normal(oC) -1.0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 14/07/24) 27.4
Departure from Normal(oC) 1.7