आगरालीक्स बीएड में प्रवेश के लिए अब कल से नहीं हो पाएगी काउंसिलिंग, नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी। ( Agra News : BED counselling proposed from 10th July may be postponed)
बुंदेलखंड विवि ने नौ जून को बीएड में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी, इसमें 1.93 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 25 जून को परिणाम घोषित कर दिया गया था।
10 जुलाई से होनी थी काउंसिलिंग
यूपी के बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 10 जुलाई से होनी थी लेकिन विश्वविद्यालयों द्वारा स्नातक अंतिम वर्ष का परिणमा अभी तक घोषित नहीं किया है। बुंदेलखंड विवि के कुलसचिव विनय कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल 10 जुलाई से काउंसिलिंग नहीं हो पाएगी, सभी विवि से स्नातक अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित करने की संभावित तिथि मांगी गई है, इसके बाद ही काउंसिलिंग की नई तिथि घोषित की जाएगी।