आगरालीक्स….आगरा में भगवान टॉकीज और टीपी नगर फ्लाईओवर पांच जून से बंद किया जा रहा है। 10 से 15 दिन तक फ्लाईओवर बंद रहेगा। ( Agra Traffic News )
भगवान टॉकीज फ्लाईओवर की दोनों तरफ लगी सीमेंट की रेलिंग टूटने लगी हैं, कई जगह रेलिंग जर्जर हो गई हैं। वहीं, टीपी नगर, आईएसबीटी फ्लाईओवर के एक्सपेंशन ज्वाइंट में खराबी आ गई है। ऐसे में नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया यानी एनएचएआई द्वारा दोनों फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा। ( Bhagwan Talkies & TP Nagar Flyover closed from 5th June for maintenance work )
भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर लगेगी रेलिंग, पांच जून से बंद
भगवान टॉकीज फ्लाईओवर की एप्रोच रोड 900 मीटर लंबी है, वाटरवक्र्स से सिकंदरा लेन की दीवार पर रेलिंग गार्ड लागया जाएगा, इसके लिए फ्लाईओवर की वाटरवक्र्स से सिकंदरा की लेन को पांच जून रात 11 बजे से बंद कर दिया जाएगा। यहां 17 जून तक काम चलेगा और 18 जून से यातायात शुरू हो जाएगा।
टीपी नगर फ्लाईओवर 10 दिन के लिए रहेगा बंद
टीपी नगर फ्लाईओवर ढ़ाई साल पहले तैयार हुआ है। इसकी सिकंदरा से खंदारी की तरफ आने वाले मार्ग पर एक्सपेंशन ज्वाइंट की स्टील की प्लेट टूट गई है। ये प्लेट फ्लाईओवर को रोड से कनेक्ट करती है। इसके लिए पांच जून से सिकंदरा से खंदारी वाली लेन को बंद कर दिया जाएगा और 10 दिन तक एक लेन बंद रहेगी, दूसरी लेन भी बंद की जा सकती है।
सर्विंस रोड से निकाले जाएंगे वाहन
फ्लाईओवर की एक लेन बंद होने पर वाहनों के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए गए हैं। सर्विस रोड से वाहनों को निकाला जाएगा, इसके लिए अतिरिक्त यातायात कर्मी भी तैनात किए जाएंगे। इन दोनों की फ्लाईओवर पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है, इसे देखते हुए अतिरिक्त इंतजाम किए जा रहे हैं।