आगरालीक्स…. आगरा में पीएनजी सप्लाई कर रही ग्रीन गैस लिमिटेड की अव्यवस्थाओं से उपभोक्ता परेशान हैं। बिल आता नहीं है, कनेक्शन मिल नहीं रहा है। 10 हजार बकाए पर कनेक्शन काटने की तैयारी।
आगरा में ग्रीन गैस लिमिटेड द्वारा पीएनजी की सप्लाई की जा रही है। दयालबाग, कमला नगर, आवास विकास कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में पीएनजी की आपूर्ति हो रही है। यह एलपीजी से सस्ती है इसलिए लोग पीएनजी कनेक्शन ले रहे हैं। मगर, पीएनजी कनेक्शन मिलना मुश्किल है, आवेदन करने के बाद भी पीएनजी कनेक्शन नहीं मिल रहा है।
10 हजार बकाए पर काटे जाएंगे कनेक्शन
अब कंपनी ने जिन उपभोक्ताओं पर 10 हजार रुपये से अधिक का पीएनजी के बिल का बकाया है उन्हें एसएमएस के जरिए मैसेज भेज दिए हैं। बकाया जमा ना करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है, इसके बाद भी बकाया जमा न होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले कंपनी ने ऐसे 650 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए थे जिन पर 20 हजार रुपये का बकाया था।