Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra Crime News: Youth beaten to death for alcohol in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़​क्राइम

Agra Crime News: Youth beaten to death for alcohol in Agra…#agranews

212

आगरालीक्स…आगरा में शराब के लिए युवक की पीट-पीट कर हत्या. शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बेरहमी से पीटा….

आगरा में सनसनीखेज खबर सामने आई है. शराब के लिए रूपये न देने पर एक युवक की बेहरमी से पिटाई की गई और फिर भारी वस्तु उसके सिर पर मारी गई जिससे युवक की मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को हिरासत में ले लिया है. घटना सीसीटीवी में भी कैदहो गई है.

ये है पूरा मामला
मामला थाना हरीपर्वत अंतर्गत लंगड़े की चौकी का है. यहां 44 वर्षीय संजय जूता कारीगर है. परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात करीब दस बजे वह घर आ रहा था कि रास्ते में उसे एक युवक ने पकड़ लिया. युवक संजय से शराब के लिए रूपये मांगने लगा लेकिन संजय ने रूपये देने से इनकार कर दिया. इसके बाद आरोपी ने संजय को बेहरमी से पीटना शुरू कर दिया और उसके सिर में भारी वस्तु से प्रहार किया. इससे संजय बुरी तरह से घायल हो गया. घायल संजय को अस्पताल ले जायागया जहां उसकी मौत हो गई. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. आरोपी युवक का नाम ललित बताया गया है और वह क्षेत्र का दबंग है और लोगों से शराब के लिए रूपये जबर्दस्ती छीनता व मांगता रहता है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!