आगरालीक्स…आगरा में चैत्र नवरात्र को लेकर हआ भंडारा. श्री बांके बिहारी सत्संग समिति ने मनाया पावन पर्व
श्री बांके बिहारी सत्संग समिति (रजि.) ने चैत्र नवरात्र का पावन पर्व बहुत ही हर्षोल्लाह के साथ मनाया। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन समिति ने बेलनगंज स्थित लक्ष्मी मार्केट के सामने विशाल भंडारे का भक्तिमय आयोजन किया। महामंत्री प्रदीप मित्तल के अनुसार समिति संरक्षक रूप किशोर बंसल, अध्यक्ष नीरज अग्रवाल एवं अन्य वरिष्ठ दाधिकारियों ने बांके बिहारी जी की पूजा अर्चना एवं दीप प्रचलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मीडिया प्रभारी अंकित अग्रवाल ने बताया कि समिति नवरात्रों के पावन पर्व पर पिछले 11 वर्षों से निरंतर विशाल भंडारे का आयोजन करती आ रही है। वहीं, सभी समिति सदस्यों ने भंडारे की व्यवस्थाएं संभाल कर आयोजन को सफल बनाया। रामसनेही अग्रवाल ने भंडारे में बंटने वाले पूरी सब्जी के प्रसाद की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल, डॉ. रामानुज भारद्वाज, रामप्रकाश अग्रवाल, राकेश कुमार सिंहल, इशांक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सुमन शर्मा, प्रभुदयाल सिंह, रमाकांत गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, बनवारीलाल अग्रवाल, विकास बंसल (लड्डू भाई), विशाल मित्तल, वीरेश वार्ष्णेय, रूपेश अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद रहे