Thursday , 18 June 2026
Home एजुकेशन Agra News: New session starts in Agra schools from tomorrow. Crowds from morning to evening to buy books…#agranews
एजुकेशन

Agra News: New session starts in Agra schools from tomorrow. Crowds from morning to evening to buy books…#agranews

1.1k

आगरालीक्स…आगरा के स्कूलों में कक्षा 2 का बुक सेट 5500 का. कल से नया सेशन. किताब खरीदने के लिए सुबह से शाम तक भीड़. कोई डिस्काउंट नहीं…सीडीओ को सुबूत सौंपेगी ये संस्था

आगरा के अधिकतर स्कूलों में 1 अप्रैल से नया सेशन शुरू हो रहा है. ऐसे में बच्चों की किताब कॉपियों के लिए इस समय बुक स्टोर्स पर सुबह से शाम तक पेरेंट्स की भीड़ लगी हुई है. बड़ी बात ये है कि किताबों के सेट काफी महंगे हैं. कक्षा 2 का किताब का सेट 5500 रुपये में दिया जा रहा है. इससे बड़ी क्लासों के बुक सेट 7 से 8 हजार रुपये तक में हैं. स्कूलों की मनमानी को लेकर आगरा की संस्था श्रीबांकेबिहारी एजुकेशनल समिति की ओर से प्रशासन से शिकायत भी की है और कार्रवाई का आश्वासन भी प्रशासन से मिला लेकिन स्थित वैसी ही है.

सुबूत दिखाएंगे प्रशासन को
संस्था के डॉ.मदन मोहन शर्मा और उनकी टीम द्वारा इस अनियमितता को उजागर करने का प्रयास सराहनीय है। प्रशासन को इस मामले में निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की मनमानी पर अंकुश लगाया जा सके। शिक्षा प्रणाली की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि अभिभावकों को स्वतंत्र रूप से अपनी सुविधा के अनुसार पुस्तकों और अन्य शैक्षिक सामग्रियों की खरीदारी करने दी जाए। साथ ही,शिक्षा विभाग को सुनिश्चित करना चाहिए कि विद्यालयों द्वारा किसी भी प्रकार की अनैतिक व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा न दिया जाए। 1 अप्रैल 2025 को मुख्य विकास अधिकारी को साक्ष्य सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस प्रयास में एडवोकेट ब्रज वर्मा,उमेश सिंह,पंडित नकुल सारस्वत,मोहित सिंह, विधायक शर्मा,शिवम लवानिया,दीपक,मनोज शर्मा,विशेष गोस्वामी सहित अन्य लोग सक्रिय रूप से शामिल हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

एजुकेशन

The NEET exam will be held at 20 centers in Agra on June 21. 9,688 students will take the exam…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 20 केंद्रों पर 21 जून को होगी नीट की परीक्षा....

एजुकेशन

UP B.Ed. Combined Entrance Exam 2026 results declared; Vandana Singh from Aligarh tops the exam

आगरालीक्स…यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी. अलीगढ़ की वंदना...

एजुकेशन

Agra Live News: Summer law internship begins at Agra College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज में हुई ग्रीष्मकालीन विधि इंटर्नशिप. इंटर्नशिप में विधिक कौशल विकास,...

एजुकेशन

Agra Live News: Naina and Kashish, students of Eshan College, have secured placements…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज की छात्रा नैना जैन और कशिश का प्रतिष्ठित...

error: Content is protected !!