Wednesday , 12 August 2026
Home आगरा Agra News: Bharat Vikas Parishad Navjyoti launched a polythene-free campaign…#agranews
आगरा

Agra News: Bharat Vikas Parishad Navjyoti launched a polythene-free campaign…#agranews

3

आगरालीक्स…आगरा में राहगीरों से अपील—पॉलीथिन नहीं कपड़े का थैला अपनाओ. भारत विकास परिषद नवज्योति ने चलाया पॉलिथीन मुक्त अभियान

भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा द्वारा बल्केश्वर चौराहा पर पॉलिथीन मुक्त अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान राहगीरों, स्थानीय लोगों एवं सब्जी विक्रेताओं को पॉलिथीन के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए कपड़े के थैलों का वितरण किया गया। शाखा अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल एवं सचिव नितिन अग्रवाल ने राहगीरों को संबोधित करते हुए कहा कि पॉलिथीन प्रकृति में लंबे समय तक बनी रहती है और जल, थल एवं वायु को प्रदूषित करती है। पॉलिथीन खाने से पशु बीमार पड़ते हैं और कई बार उनकी मृत्यु तक हो जाती है। वहीं, पॉलिथीन जलाने से निकलने वाला जहरीला धुआं सांस संबंधी बीमारियों, एलर्जी एवं अस्थमा जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है । ब्रज प्रांत से प्रमोद सिंघल ने कहा कि प्लास्टिक और पॉलिथीन में मौजूद कुछ रसायनों के संपर्क से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर शाखा सदस्यों एवं उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करेंगे, बाजार जाते समय कपड़े का थैला साथ लेकर जाएंगे, अपने परिवार एवं बच्चों को प्लास्टिक के नुकसान के प्रति जागरूक करेंगे तथा दुकानदारों एवं आम जनता को भी कपड़े के थैले अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल और महिला सहभागिता मंजू गुप्ता ने कहा कि संस्था का लक्ष्य “स्वच्छ भारत, सुंदर भारत” की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। अभियान का संदेश “एक थैला, एक संकल्प, एक बेहतर कल” रहा।
अभियान के दौरान संस्था की ओर से स्थानीय सब्जी विक्रेताओं एवं राहगीरों को कपड़े के थैले वितरित किए गए तथा उनसे पॉलिथीन के स्थान पर इनका नियमित प्रयोग करने का आग्रह किया गया।
इस अवसर पर संस्थापक संजीव अग्रवाल, संरक्षक अजय शिवहरे, उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, शेखर अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, संचित मित्तल, दीपक भार्गव, संजय गोयल, भावना भार्गव आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Bharat Vikas Parishad Amritam provided meals to over 150 needy people at the Missionaries of Charity’s Prem Dan…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारत विकास परिषद अमृतम ने मिशनरीज ऑफ चैरिटी प्रेमदान में...

आगरा

Obituaries of Agra on 12th August 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Rashifal Wednesday, 12 August 2026

आगरालीक्स…12 अगस्त बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

आगरा

Accident in Bah, Agra: Woman dies; two injured

आगरालीक्स…आगरा के बाह में एक्सीडेंट. महिला की मौत, दादी और नाती की...

error: Content is protected !!