आगरालीक्स…आगरा में भारत विकास परिषद संयम शाखा ने 201 तुलसी के पौधे बांटे. सांस्कृतिक माह का दूसरा कार्यक्रम मनाया
आगरा में भारत विकास परिषद संयम शाखा का सांस्कृतिक माह का दूसरा कार्यक्रम शुक्रवार को तुलसी पौधा वितरण के रूप में किया गया. शाखा ने 201 तुलसी के पौधे वितरित किए. यह कार्यक्रम रामलीला पार्क जयपुर हाउस में आयोजित किया गया. शाखा संस्थापक रवि शिवहरे, अध्यक्ष आशुतोष गोयल, सचिव मनीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विष्णु गोस्वामी, महिला संयोजिका अर्चना गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, संतोष सिकरवार, संजीव अग्रवाल, अजय जैन, कन्हैया लाल गोयल, गौरव अग्रवाल, सुलभ गुप्ता, शरद गुप्ता, यतिन अग्रवाल, अशोक सीतलानी, आरती शिवहरे, नमिता गोयल, डिंपल अग्रवाल, पूजा गोस्वामी, रुचि अग्रवाल, सीमा गोयल, वैशाली अग्रवाल, आरती गुप्ता, रीमा सीतलानी आदि उपस्थित रहे.