Tuesday , 21 April 2026
Home अध्यात्म Agra News: Bhavalingi Saint Acharya Shri Vimarshsagar Ji Mahamuniraj told the difference between a virtuous soul and a sinful soul in the religious city Chhipitola…#agranews
अध्यात्मआगरा

Agra News: Bhavalingi Saint Acharya Shri Vimarshsagar Ji Mahamuniraj told the difference between a virtuous soul and a sinful soul in the religious city Chhipitola…#agranews

140

आगरालीक्स…धर्मनगरी छीपीटोला में भावलिंगी संत आचार्य श्री विमर्शसागर जी महामुनिराज ने बताया पुण्य जीव और पाप जीव में अंतर. आर्यिका श्री आर्षमति माताजी ने भी किए दर्शन

भावलिंगी संत श्रमणाचार्य श्री 108 विमर्शमागर जी महामुनिराज उत्तरप्रदेश की धर्मनगरी आगरा के छीपीटोला श्री चन्द्रप्रभ जैन मंदिर विरागभवन में विराजमान हैं। आज सुबह आचार्य श्री विमर्शसागर जी महामुनिराज के पावन दर्शन गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माताजी पधारीं। आर्यिका श्री ने आचार्य भगवन के दर्शनकर भक्तिवश गुरुवर की त्रय परिक्रमा लगाकर द्वय चरण कमलों का पाद प्रदालन कर अपने मस्तक पर धारण किया। उपस्थित विशाल धर्मसभा के मध्य आर्यिका श्री ने गुरुवर के चरणों में श्रद्धा शब्द पुष्य समर्पित करते हुए कहा – मेरा परम सौभाग्य पुण्य उदय में आया जो आज मुझे भगवान के समान साक्षात आचार्य गुरुवर के दर्शन प्राप्त हुए हैं।

विराग भवन में उपस्थित विशाल धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए पूज्य आचार्यश्री विमर्शसागर जी महामुनिराज ने अपने उद्बोधन में कहा – मेरे प्रिय साथियों ! अपने परिणामों को संभालना सीखो, आपका सिद्ध भगवान् सम् अंतरंग वैभव स्वयमेव प्रगट हो जाएगा। बन्धुओ ! कोई व्यक्ति पूजा, अभिषेक नहीं करता, जाप ध्यान स्वाध्याय भी नहीं करता, बतलाओ वह व्यक्ति पुण्य जीव है या पाप जीव? आप कहोगे, वह व्यक्ति निश्चित तौर पर पाप जीव है। ध्यान रखना, वह पाप जीव है तो “तुम कभी ऐसे मत बनना “। मंदिर आते हो भगवान को देखने के लिए, लेकिन सच-सच बताना तुम मंदिर में आकर देखते किसको हो ? मंदिर आए थे भगवान की वीतरागता देखने के लिए, लेकिन आप कषायवान जीवों को ही देखकर अपनी कषायें बढ़ाते रहते हो। ध्यान रखना, यदि आपकी प्रवृत्ति ऐसी है तो मंदिर में आकर आप धर्म-क्रिया करते हुए भी पाप जीव हैं। आप कभी ‘सच्चे धर्मात्मा नहीं कहला सकते। आपका धर्मानुष्ठान आपको धर्मात्मा नहीं बना सकता।

प्रिय धर्मप्रेमियो ! आपको यदि पुण्य जीव, धर्मात्माओं की श्रेणी में आना है तो कभी अंतरंग में क्रोध-मान-मायान्चारी-लोभासक्ति पैदा हो तो तत्काल अपने विकारों को वहीं दबा देना, आप उसी समय पुण्य जीव, धर्मात्मा बन जाओगे। जैन धर्म उदारवादी धर्म है। आपके पास यदि एक कलश भरा जल है तो उसमें से एक-एक बूँद सभी को बाँट देना, सारी दुनियां आपकी हो जाएगी। बन्धुओ! छीपीटोला तो अभी पुण्य का जंक्शन बना हुआ है। आर्यिका आर्षमति माताजी को भी आशीर्वाद देता हूँ, माताजी बड़े ही सहज-सरल व्यक्तित्व की धनी हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!