आगरालीक्स…आगरा में एक और एक्सीडेंट. ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत. अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा
आगरा के थाना एकता क्षेत्र में शमसाबाद रोड पर एक्सीडेंट हुआ है. सोमवार दोपहर अचानक ब्रेक लगाने से एक बाइक सवार ट्रेक्टर की चपेट में आ गया, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई. वहीं ट्रैक्टर चालक भी घायल हुआ है जिसे अस्पताल भेजा गया है.
नौफरी में रहने वाले 42 साल के किशन सिंह जूता कारीगन थे. किशन अपने दोस्त को छोड़कर वापस नौफरी की तरफ बाइक से लौट रहे थे. उनके पीछे आलू लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली थी. दिगनेर पुल के पास सामने से बाइक सवार युवक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर चालक ने ब्रेक लगाए लेकिन इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया. इसकी चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई तो वहीं ट्रैक्टर चालक भी घायल हुआ है.