आगरालीक्स…आगरा में बाइक सवार की एक्सीडेंट में मौत. गुस्साए लोगों ने लगाया जाम…
आगरा के थाना डौकी में एक्सीडेंट में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. दो बाइकों की आपस में हुई भिडंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे से गुस्साए लोगों ने और परिजनों ने जाम लगा दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
बाइक ने बाइक को मारी टक्कर
हादसा फतेहाबाद मार्ग पर कुंडौल पुलिस बूथ के पास का है. फतेहाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने आगे जा रही बाइक में टक्कर मार दी. आगे की बाइक पर सवार जॉनी पुत्र राकेश निवासी रिवाकर की ठार कुंडौल की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित लोगों ने शव को रखकर जाम लगा दिया. सूचना पर एसीपी फतेहाबाद आनंद कुमार पांडे व फतेहाबाद डौकी बमरौली कटारा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. वहीं दूसरा बाइक सवार टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया.